फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी के युवक का बदायूं में मिला शव

सार

मोहल्ला कायस्थान निवासी युवक का शव जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में मिला।थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले राजा संभल मार्ग स्थित नशामुक्ति केंद्र से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहल्ला कायस्थान निवासी युवक का शव जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में मिला। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी लोभांस बंसल उर्फ राजा (20) पुत्र सचिन कुमार बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे घर से गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। देर शाम तक पुत्र के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो परिचित व रिश्तेदारों के घर जानकारी की। मगर युवक का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की दोपहर राजा का मौसेरा भाई विक्की बाजार गया तो बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा के गांव औरछी के एक खेत में युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। विक्की ने घटना की जानकारी अपनी मौसी रीता बंसल व मौसा सचिन गुप्ता को दी। इसके बाद सभी परिजन औरछी स्थित मुन्ना लाल मौर्य खेत पर जा पहुंचे। जहां युवक का शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र लोभांस बंसल उर्फ राजा के रूप में की। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले राजा संभल मार्ग स्थित नशामुक्ति केंद्र से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें