फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: दिल्ली में घर से खेलने निकले भटपुरा के मासूम का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। दिल्ली में दो दिन पहले घर से खेलने निकले मासूम अरशद (13) पुत्र छिद्दन निवासी भटपुरा का शव शाहदरा रेलवे स्टेशन के पास मिला। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और फिर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव लाकर उसे सुपुर्दे-ए-खाक किया है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी छिद्दन कई वर्ष से दिल्ली के वेलकम इलाके में रह रहे हैं। उनके परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं। अरशद सबसे छोटा था। छिद्दन मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। दो दिन पहले अरशद शाम के समय खेलने के लिए घर से निकला था।
बाद में नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार को परिजनों को जानकारी हुई कि शाहदरा में शव मिला है, वहां जाकर देखा तो यह अरशद का शव था। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और फिर इसे परिजनों को सौंप दिया। शाम के समय परिजन घर पहुंचे और उसे सुपुर्दे-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें