फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त कराने में लगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां/संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिसौना डांडा स्थित गंगा के नजदीक करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम चार बजे के करीब गांव सिसौना डांडा के जंगल में गंगा किनारे मिले शव की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को दोपहर के समय नशे की हालत में घूमते देखा गया था। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति के नशे की हालत में घूमने की जानकारी मिली है। तलाशी के दौरान कोई पहचान का दस्तावेज नहीं मिला है। शर्ट जली हालत में मिली है। आशंका है कि बीड़ी आदि जलाते समय यह शर्ट जली है। शव मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें