फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नहर की पटरी किनारे युवक का शव मिला, हत्या का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में बेला की मिलक के जंगल में नहर की पटरी किनारे विनोद (25) का शव मिला। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता वीर सिंह ने बताया कि विनोद हर दिन की सोमवार को मजदूरी करने पाकबड़ा गया था। देरशाम तक लौटकर नहीं आया। जबकि उसके साथी आ गए। उन्होंने बताया कि विनोद नहर किनारे पटरी पर पड़ा है और शराब के नशे में है। मौके पर जाकर देखा तो वह मृत था। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। असमोली थाने के इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, परिजनों का आरोप है कि शराब में जहर देकर उसे पिलाया गया है। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मौत के बाद से पत्नी रिंकी और मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें