फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। खलीलपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर जामुन के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की पहचान ग्राम रुस्तमपुर पीपलवाड़ा निवासी 23 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि परिजनों के अनुसार गोपाल शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। रात भर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
गोपाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह गाजियाबाद के महिपालपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी भराव का काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। उसके पिता ऋषिपाल सिंह यादव मूल रूप से थाना गुन्नौर क्षेत्र के दौलतपुर गांव के निवासी थे। बाद में वह ससुराल में आकर रहने लगे थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अविवाहित गोपाल ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने किसी से रंजिश होने से भी इन्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें