चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव तारापुर के पास बदायूं हाईवे पर सिंधी भट्ठे के खंडहर में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। मौके पर पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी था। जिसकी मौत ओवरडोज लेने से हुई है। वहीं मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
कोतवाली क्षेत्र के बदायूं हाईवे पर गांव तारापुर में सिंधी भट्ठा काफी दिनों से बंद है। भट्ठे के आसपास खंडहरनुमा भवन बना है। मंगलवार की सुबह उधर से गुजरने वाले राहगीरों को दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खंडहर में जाकर देखा तो 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। जो पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। युवक नीले रंग की जींस, हरी रंग की शी-शर्ट व लाल बनियान पहने है। पैरों में जूत व चप्पल नहीं थे।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र पवार ने बताया कि अभी तक यही सामने आया है कि युवक का नशे का आदी लग रहा है। जिसकी ओवरलोड लेने से मौत हो गई। शव को आसपास माचिस के खोल व तिल्ली मिली है। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगी।