फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जंगल में शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी रोहित कुमार (19) वर्ष का शव रविवार की देर रात गांव हैमदपुर के जंगल में शीशम के पेड़ पर शर्ट की बाजू के सहारे लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के पिता वीरेंद्र ने बताया कि उनका बेटा कस्बा गवां के एक ढाबे पर बतौर वेटर काम कर परिवार के पालन-पोषण में मदद कर रहा था। रविवार की देर रात रोहित का शव हैमदपुर के जंगल में शीशम के पेड़ पर शर्ट के बाजू के सहारे लटका मिला।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसका शव लटके देखा तो होश उड़ गए। चीख-पुकार मच गई। मृतक सात बहन-भाइयों में चौथे नंबर का था। वहीं, बेटे के शव को देख मां लाडो और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मृत्यु कैसे हुई है, इसकी जानकारी करने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें