फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर एक 28 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने चार लोगों पर युवक की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अकराबाद निवासी पप्पू कुमार(28) पुत्र जमुना सिंह का शव मंगलवार की सुबह पशुशाला में रस्सी के फंदे पर लटका। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई कालीचरन ने पुलिस को बताया कि पप्पू कुमार सोमवार की रात करीब नौ बजे धान की फसल की सिंचाई करने गया था जिसके बाद उसका शव पशुशाला में लटका मिला। कालीचरन गांव के चार लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाता है। पप्पू पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पप्पू की पत्नी राजश्री का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद शाम को थाने से 500 मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोलपंप के पास शव रखकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों को रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें