फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को लटका गया है। फिलहल पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब नौ बजे गांव गुमसानी निवासी जोगेंद्र (20) पुत्र अशोक कुमार का शव घर के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे ने गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी के भराव की मजदूरी की थी। करीब आठ दिन की मजदूरी थी। आरोप है कि जब जोगेंद्र ने मजदूरी के रुपयों की मांग की तो उसके साथ आरोपी ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर मारपीट की। बाद में उनके बेटे को घर में घुसकर पीटा और कमरा बंद कर दुपट्टे से फंदा लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी का कहना है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। अब युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला है। प्राथमिक पड़ताल में आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जाएगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें