फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: खेत में मिला अधेड़ का शव, तेजाब डालकर जलाने का भी किया गया प्रयास

Mon, 15 Aug 2022 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ से सिकरौरा भूड़ जाने वाले मार्ग पर रामचंद्र के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। रविवार को रामचंद्र खेतों की ओर गए तो वहां बदबू आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा था। उन्होंने घटना की सूचना चौकीदार को दी।
विज्ञापन
युवक का मिला शव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनारी के गांव सुल्तानगढ़ से सिकरौरा भूड जाने वाले कच्चे मार्ग पर खेत में करीब चालीस साल के व्यक्ति का शव मिला। शव दो से तीन दिन पुराना है। उसके चेहरे पर तेजाब डालकर पहचान छुपाने की कोशिश की गई है। शिनाख्त न होने से पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ से सिकरौरा भूड़ जाने वाले मार्ग पर रामचंद्र के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। रविवार को रामचंद्र खेतों की ओर गए तो वहां बदबू आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा था। उन्होंने घटना की सूचना चौकीदार को दी। चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर से आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी। उसके दाएं हाथ में कलावा बंधा है। वह सफेद रंग की बनियान, नारंगी रंग की टीशर्ट, काली पेंट पहने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनारी क्षेत्र में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव दो से तीन दिन पुराना होने का अनुमान है। मामला दर्ज कराकर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
- डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सीओ बहजोई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें