फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क पार करते समय वाहन ने बालिका को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में सड़क पार कर रही छह वर्षीय बालिका को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर से गुजर रही थाना पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए शहर के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने बालिका को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा निवासी फहीम खान की छह वर्षीय पुत्री राहेमीन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। बुधवार की सुबह 11 बजे बालिका बदायूं रोड स्थित गांव दामरी के पास सड़क पार कर रही थी। तभी बिसौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बालिका को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर से गुजर रही थाना पुलिस ने बालिका को गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा देखा तो तुरंत उसे अपनी गाड़ी से शहर के सीता रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां चिकित्सक ने देखते ही बालिका को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक बालिका के ताऊ वसीम खान अन्य परिजनों के साथ निजी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बालिका का पिता उड़ीसा में कपड़े की फेरी लगाता है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक बालिका की मां अमरीन व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें