फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिन में धूप, रात में ठंड लोगों को बना रही बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दिन में तेज धूप और रात में ठंडक के बीच मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिससे लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। जिला अस्पताल में बुधवार को 998 ओपीडी दर्ज की गई, जिनमें वायरल, बुखार और सर्दी-खांसी के मरीज सर्वाधिक थे। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर बना हुआ है।
विज्ञापन

उल्टी-दस्त और एलर्जी से पीड़ित मरीज भी परेशानी झेल रहे हैं। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 21 डिग्री रहा। जनरल फिजिशियन डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। इससे एलर्जी के मरीजों की दिक्कतें बढ़ रही हैं।
उन्हें गले में खराश, जुकाम और लगातार नाक बहने जैसी शिकायतें हो रही हैं। उन्होंने सुबह और रात को बाहर निकलते समय नाक ढकने और मुखौटा पहनने की सलाह दी। धूल-धुएं के संपर्क में आने से बचने और अचानक तापमान बदलाव से परहेज करने को कहा गया है।
विज्ञापन

डॉ. प्रकाश ने कहा कि ठंडा मौसम होने पर कई लोग पानी कम पीते हैं, जिससे समस्या बढ़ सकती है। शरीर में पर्याप्त पानी बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए नियमित रूप से पानी पिएं। जरूरत के अनुसार नारियल पानी जैसे पेय भी ले सकते हैं। उन्होंने ठंडे पेय और शीतल पेय का सेवन कम करने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें