संभल। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार को बेटियों के लिए मंगलमय रहा। हाईस्कूूल और इंटरमीडिएट में बेटियां बेटों से आगे रही हैं। हाईस्कूल में 96.46 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। जबकि इंटरमीडिएट में 88.42 प्रतिशत सफलता पाई है।
वहीं बात बेटों की करें तो हाईस्कूल में 88.60 प्रतिशत सफलता पाई है और इंटरमीडिएट में 75.04 प्रतिशत ही सफल हो सके हैं। जिले में इंटरमीडिएट की टॉपर भी बेटी ही है। बता दें कि जिले में हाईस्कूल परीक्षा के लिए 27856 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें परीक्षा में 25882 परीक्षार्थी शामिल हुए। उत्तीर्ण 23797 हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 23299 पंजीकृत थे और परीक्षा 21499 ने दी थी।
अब उत्तीर्ण 17280 हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि इस बार का परीक्षा परिणाम सही रहा है। बेटियां आगे रही हैं। हाईस्कूूल और इंटरमीडिएट में बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत बेटों से ज्यादा है। मालूम हो पिछले वर्ष भी बेटियों की सफलता का प्रतिशत बेटों से ज्यादा रहा था। इस बार भी बेटियों नही बाजी मारी है।