फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी भक्ति ने पिता को दी मुखाग्नि, मोक्ष को सभी क्रियाकर्म कराए पूरे

विज्ञापन
चंदौसी में सीता रोड स्थित श्मशान में पिता को मुखाग्नि देती युवती भक्ति गुप्ता - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। पिता की मौत के बाद बड़ी बेटी भक्ति गुप्ता ने स्वयं आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाई। श्मशान घाट पहुंची, सभी क्रियाकर्म स्वयं पूरे कराए। पिता की मोक्ष प्राप्ति के लिए चिता को मुखाग्नि दी। बेटी को देखकर हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला कबीरनगर निवासी 45 वर्षीय अरविंद गुप्ता विद्युत निगम में कर्मचारी थे। दो माह पूर्व जांच के दौरान कैंसर की बीमार का पता चला। गुरुवार की दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी पूनम गुप्ता, बेटी भक्ति गुप्ता 19 वर्ष, कोशकी गुप्ता हैं। चिता लेकर श्मशान चले, तो बड़ी बेटी भक्ति गुप्ता स्वयं परिजनों के साथ चल पड़ी। बोली, पिता को स्वयं मुखाग्नि देंगी। बेटी की हिम्मत और साहस को देखकर कोई भी इंकार नहीं कर सका। भक्ति गुप्ता शव यात्रा के साथ सीता आश्रम रोड स्थित श्मशान घाट पहुंची। वहां सभी अंतिम क्रियाकर्म पूरे कराए और पिता की चिता को मुखाग्नि दी। बोली, वही पिता की बेटी है और वह ही बेटा। सभी जिम्मेदारी वह खुद निभाएंगी। बेटी को देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें