फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत बनकर आई बारिश-आंधी, शहर से देहात तक छाया अंधेरा

Thu, 10 May 2018 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
चंदौसी में बुधवार की शाम को मौसम का नजारा कुछ इस तरह दिखाई दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के साथ आंधी आफत बनकर आई। मंगलवार रात को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारी भी परेशान रहे। हालांकि, शहर में एहतियातन ब्रेकडाउन किया गया। उधर, देहात क्षेत्र में लाइनों और खंभों पर लगे इंसुलेटर के टूटने की वजह से बिजली संकट गहराया।
विज्ञापन



कई टीमों के जुटे रहने के बावजूद बुधवार दोपहर तक भी कई इलाकों में बिजली सुचारु नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं ने 12 से 18 घंटे तक बिजली संकट झेला।  

मंगलवार रात को करीब साढ़े दस बजे से आंधी आनी शुरू हुई। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली बाधित हो गई। हालांकि विभाग ने एहतियातन ब्रेकडाउन किया, लेकिन आंधी के चलते कई जगह विद्युत तार टूटकर गिर गए। इस कारण बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी। उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी।


आंधी और बारिश के चलते शहर में 27 फीडर जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 128 फीडर ब्रेकडाउन रहे। जैसे-तैसे कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करके ट्रायल कर रहे थे। यह सिलसिला बुधवार दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन


 
वहीं, मोहल्ला दुर्गा कालोनी में एक बड़ा पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया, जिससे तार टूटकर रास्ते पर गिर गया। इस कारण बुधवार सुबह को लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें