फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बच्चों के विवाद में मारपीट और पथराव आठ के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना के रिबाड़ा गांव में बीती रात आई बरात में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बात बड़ों तक पहुंची तो मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से गाली गलौज के साथ मारपीट हुई और बाद में पथराव शुरू हो गया। इसमें दोनों ओर के लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों का रात में ही मेडिकल कराया। एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रिबाड़ा गांव में बुधवार रात एक मोहल्ले में बरात आई थी। इसमें किसी बात को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद के बारे में उनके परिवार वालों को किसी ने सूचना दे दी। दोनों ओर से लोग लामबंद होकर आ गए और एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चंद मिनट बाद ही दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ दिया और घायलों का मेडिकल कराया। एक पक्ष के भारत सिंह ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए रास्ते में घेर कर मारपीट करने तथा अवैध असलहे दिखाकर धमकाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही साजिम, अनस, साबिर अली,अनीस, इसरार, इसलाम, नाजिम, सौमन आदि आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने एक पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि पथराव में कुछ लोगो को मामूली चोटें आई हैं। एक ओर से तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें