फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के दफ्तरा रोड पर गैस पर चाय बनाने के दौरान गैस लीक होने पर सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग से महिला झुलस गई तथा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बे के दफ्तरा रोड निवासी अरविंद कुमार शर्मा की पत्नी रामबेटी शर्मा शुक्रवार को रसोई में गैस पर चाय बना रही थी। अचानक गैस लीक होने से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग से महिला झुलस गई और चीखने लगी। आवाज सुनकर पति अरविंद व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मिट्टी व भीगी बोरी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। अरविंद कुमार ने बताया कि आग से रसोई में रखा पांच किलो देशी, दस किलो रिफाइंड व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। करीब बीस हजार रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें