संभल। मजदूरी के रुपये लेने जा रहे साइकिल सवार मजदूर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार की शाम पांच बजे करीब गांव असमोली निवासी दिलीप (55) पुत्र उदल सिंह गांव मदाला फत्तेहपुर एक ग्रामीण से अपनी मजदूरी के रुपये लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही मदाला फत्तेहपुर के नजदीक पहुंचे तो उनकी साइकिल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने असमोली के निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां परिजन भी पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर परिजन संभल के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव मदाला फत्तेहपुर में मजदूरी की थी। उसके रुपये लेने के लिए साइकिल से गए थे। हादसे का शिकार हो गए। मृतक की पत्नी सीमा व बेटी सुनीता का रोरो कर बुरा हाल है।