बिजली विभाग ने लंबे समय से बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। रविवार को भी टीमों ने ग्रामीण क्षेत्र में नलकूप के कनेक्शन काटे। अधिशासी अभियंता का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। बकाया जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटे जाते रहेंगे।
संभल डिवीजन के तहत लगभग 8 हजार नलकूप कनेक्शन ऐसे हैं। जिनके जरिए बिजली तो खर्च की गई। मगर उपभोक्ताओं ने विभाग के पास बिल जमा नहीं किया। ऐसे ही कनेक्शनों पर निगाह टेढ़ी हुई है। रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के 49 गांवों में अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि 11 टीमों ने गांव-गांव जाकर बकाया जमा नहीं करने की बिनाह पर कनेक्शन काटे।
अभियान के तहत 250 कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इन पर लगभग 48 लाख रुपये का बकाया था। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बड़ी तादाद में कनेक्शन चिह्नित किए गए हैं। अभियान जारी रहेगा। ऐसे कनेक्शन काटे जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई और परेशानी से बचना है तो उपभोक्ता बिल जमा करें। क्योंकि यह कार्रवाई 31 मार्च तक जारी रहेगी। किसी तरह का दबाव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।