फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बदायूं रोड स्थित ओएलएफ में शनिवार को वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति का नौवां वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह पूरी सजधज के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुए समारोह में प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधियों द्वारा समिति की पत्रिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अक्रूर जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री गुलाब देवी, लखनऊ सदर विधायक डॉ. नीरज बोरा एवं ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह ने किया। इसके बाद बच्चों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की प्रदेश सचिव प्रतिभा चौधरी ने बताया कि विगत नौ वर्षों से समिति की विभिन्न शाखाएं सामाजिक कार्य क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं।
वार्षिकोत्सव पर वार्ष्णेय महिलाओं द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘परिदृश्य 5’ का विमोचन किया गया तथा पत्रिका के सहयोगी, नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बहजोई नगर पंचायत के चेयरमैन राजेश शंकर राजू, बबराला के चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय, दिल्ली महासभा के अध्यक्ष सुशील वार्ष्णेय, महामंत्री योगेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, सतेंद्र वार्ष्णेय, सुधीर गुप्ता, आलोक गुप्ता, अनुपम वार्ष्णेय, सुधीर वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, अंकुर अग्रवाल आदि ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की। नए सत्र के लिए नवनियुक्त समिति प्रदेश अध्यक्ष रीना चौधरी, प्रदेश सचिव प्रतिभा चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय सहित समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीनेश वार्ष्णेय व संचालन अंकित वार्ष्णेय, अभिलाषा, डॉ. सौरभ वार्ष्णेय व अमित केएस ने किया। इस दौरान समिति की मोनिका वार्ष्णेय, महिमा, श्रुति, सीमा, बीना, कविता, गुंजन, गीता वार्ष्णेय, खुशी, प्रियंका, प्रियांशी, ऋतु, तृप्ति, रचना, लता, वर्षा के साथ ही प्रेम किशोर, राहुल चौधरी, नीरज चौधरी, कमल किशोर, मौसम गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अनुज वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें