चंदौसी में मॉडल लॉ कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी - संवाद
चंदौसी। मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के मैदान पर चल रहे एसपीएस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सीएसके और जीसीएल की टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। सीएसके के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर जीसीएल की टीम को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। सीएसके के गेंदबाज रवि अग्रवाल को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सीएसके के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीसीएल की टीम ने 17.2 ओवर में ऑल आउट होकर 133 रन बनाए। इनमें बल्लेबाज शिवम रावत ने 43 और राम पाण्डेय ने 22 रनों का योगदान दिया। सीएसके के गेंदबाज रवि अग्रवाल चार और मोहित पंजाबी व गोल्डी ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम 11.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 136 रन बना कर मैच जीत गई। इनमें गोविंद ने 52 और अक्षय चौधरी ने 22 रनों का योगदान दिया। जीसीएल के गेंदबाज मयूर ने दो और मयंक राजपूत ने एक विकेट लिया।
अंपायर की भूमिका में नईम और अंकुर ठाकुर रहे। स्कोरिंग रोहित ठाकुर ने की। इस अवसर पर प्रवीण फरहाद, मोनू पंडित, आलोक, अनंत, मोहन, हरसिल, अशोक, रोहित पंजाबी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।