फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने के टोकन लेने को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
चंदौसी के मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने का टोकन लेने को खिड़की पर खड़ी महिलाएं। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने के लिए टोकन लेने वाले लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इसमें छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे। भीड़ अधिक होने पर पुलिस कर्मियों ने पहुंच व्यवस्था दुरुस्त कराई। महिला व पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगाईं गईं। शुक्रवार को 780 टोकन दिए गए। आधार कार्ड बनवाने के लिए टोकन में 30 मार्च तक की तारीख दी गई है। अब एक अप्रैल को टोकन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड बनवाने में बेहद परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। काफी प्रयास के बाद भी इनके आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित मुख्य डाकघर से आधार कार्ड बनवाने के लिए टोकन का वितरित किया गया। सुबह छह बजे से ही टोकन लेने के लिए छात्र-छात्राओं के अलावा महिला-पुरुष पहुंचने शुरू हो गए।
सुबह 11 बजे जब डाकघर कर्मचारी द्वारा खिड़की से टोकन का वितरण किया गया, काफी संख्या में भीड़ खिड़की पर उमड़ पड़ी और धक्कामुक्की होने लगी। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला व पुरुषों की कतारें लगवाई र्गइं। इसके बाद छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों ने बारी-बारी से डाकघर की खिड़की पर पहुंच टोकन लिए।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड के टोकन लेने पहुंचे लोगों का आलम यह था कि कतारें 200 से 250 मीटर लंबी लगी थी। पुलिस कर्मियों को कतार लगवाने व व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को 780 लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए टोकन का वितरण किया गया। इन टोकन से 30 मार्च तक आधार कार्ड बनाए जाएंगे। एक अप्रैल को अन्य टोकन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें