फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी के चलते लोगों ने नहीं किया लॉकडाउन का पालन, बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। ईद का त्योहार मनाने घरों के लिए लौट रहे लोगों के चलते लॉकडाउन बेअसर मालूम हुआ। जगह जगह लोगों की आवाजाही आम दिनों की तरह नजर आई। पुलिस ने दुकानदारों पर पूरी सख्ती की हुई है। इसके बाद भी लोगों ने चोरी छिपे दुकानों को खोला है। बाजार में पूरी तरह से पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

संभल में सुबह से दोपहर तक काफी भीड़ नजर आई। लोगों की आवाजाही भी आम दिनों की तरह रही। यही हाल चंदौसी, बहजोई, बबराला और गुन्नौर का रहा। लोग बाजार में सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते नजर आए। पुलिस ने जगह जगह लोगों को पालन करने के लिए कहा लेकिन कई जगह पालन नहीं हुआ। यह भीड़भाड़ ईद की खरीदारी करने के लिए बाजारों तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें