फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़, मुरादाबाद से बदायूं रोड तक तीन घंटे रहा जाम

विज्ञापन
Crowd gathered on Rakshabandhan, jammed for three hours from Moradabad to Badaun road - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़ के चलते बदायूं चुंगी, बदायूं रोड व मुरादाबाद रोड पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर ढाई बजे तक जाम लगा रहा। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसके चलते बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मुरादाबाद रोड स्थित बनियाखेड़ा ब्लॉक से बदायूं रोड स्थित भैतरी रेलवे फाटक तक दो किलो मीटर लंबा जाम लग गया। वहीं तहसील मार्ग पर भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई। तीन घंटे बाद दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम में फंसने पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
दो घंटे सीओ और स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे
मुरादाबाद से बदायूं रोड पर लगे जाम में सीओ व स्कूली वाहन भी फंस गए। इसके बाद सीओ ने मामले से कोतवाल वेद प्रकाश गुप्ता को अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने में जुट गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक सीओ दिनेश कुमार की कार और स्कूली बच्चों के दो वाहन भी फंसे रहे जिसमें सवार छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें