फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर में लगे नेजा मेले में उमड़ी भीड़, उत्साहित नजर आए लोग

विज्ञापन
संभल के गांव शहबाजपुर में नेजा मेले में लगे झूलों का लुफ्त उठाते बच्चे व अन्य। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में गांव शहबाजपुर सूरा नगला में नेजा मेला लगाया गया। पिछले दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते नेजा मेला स्थगित था। मेले में ग्रामीण व शहर के लोगों की संख्या काफी नजर आई। लोग ट्रैक्टर ट्रालियों, बाइक व अन्य वाहनों से नेजा मेला देखने पहुंचे। मेला में बच्चों ने जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन

धार्मिक नेजा मेला कमेटी ने चादरपोशी कर नेजा मेला का शुभारंभ किया। कमेटी के अध्यक्ष शाहिद हुसैन मसूदी व महासचिव कारी कमाल ने तिलावते कुरआन से आगाज किया। नेजा मेले में सुबह से ग्रामीण व नगर से लोगों को भीड़ लगनी शुरू हो गई। मेले में आए बच्चों ने चाट पकौड़ी, जलेबी, झूला का जमकर आनंद लिया और खिलौने खरीदे। वहीं महिलाओं ने मीना बाजार में अपने सौंदर्य के सामान की जमकर खरीदारी की। वहीं सामाजिक व राजनीतिक लोग भी नेजा मेले में पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती रही। इस दौरान मोहम्मद उमर, चौधरी शरफ अली खां, सरताज मसूदी, मुशीर खां तरीन, शकीलुर्रहमान मलिक, जियाउल हसन, मोहम्मद, अहमद, कासिम मसूदी, मास्टर तंजील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें