फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घरों पर उमड़ी बकाएदारों भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

विज्ञापन
संभल के बिजली घर में बकाया जमा करने के लिए लगी कतार। इस दौरान न मास्क लगाया और न सामाजिक दूरी का पा? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल/पवांसा। पवांसा बिजली घर पर बिजली भुगतान के लिए किसानों की जमकर भीड़ रही मगर कनेक्टिविटी नहीं होने से किसानों को सुबह से लेकर दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। कई किसान बिना बिल जमा करे ही घर को वापस लौट गए। दोपहर 2 बजे कनेक्टिविटी आई तो किसानों की कैश काउंटर पर भीड़ लग गई। सोमवार को ओटीएस के अंतर्गत बकाएदार को रजिस्ट्रेशन कराने का अंतिम मौका था। इसी क्रम में तमाम किसान बिजली घर पहुंच गए। इस दौरान कनेक्टिविटी फेल हो गई। इससे किसानों को काफी इंतेजार करना पड़ा।
विज्ञापन

गांव बबैना बवाना निवासी चरण सिंह ने बताया कि घरेलू बिल जमा करने के लिए सुबह 10 बजे से बिजली घर हैं। मगर कनेक्टिविटी फेल होने से बिजली का भुगतान नहीं हो पाया है। गांव अतरासी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से भूखे प्यासे बिजली भुगतान के लिए पवांसा सब स्टेशन पर भुगतान करने के लिए कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर संभल बिजली घर पर भी उपभोक्ताओं की कतारे लगी दिखीं। इस दौरान न मास्क लगाए हुए कोई नजर आया और न किसी ने सामाजिक दूरी का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें