फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरप की सैकड़ों बोतलें गड्ढे में फेंकीं

Wed, 05 Dec 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
गड्ढे में पड़ीं सिरप की बोतलें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंदौसी/ कुढ़ फतेहगढ़। गर्भवती महिलाओं, बच्चों को देने के लिए आईं आयरन की गोलियां और सिरप  की बोतलें गड्ढे में फेंक दीं गईं। उन पर एक्सपायरी की तारीख भी अप्रैल 2019 लिखी है।  

विज्ञापन

 कुढ़ फतेहगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संभल जिले में होने के बावजूद अभी तक मुरादाबाद के मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन है। बिलारी सीएचसी में लगता है। कुढ़ फतेहगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सिर्फ पांच सौ मीटर की दूरी पर बिलारी- आसफपुर रोड पर सड़क किनारे खाई में आयरन के ती सौ सिरप  फेंक दिए गए हैं जिनकी एक्सपायरी तारीख  अप्रैल-2019 लिखी है। सीरप पर फॉर यूपी गवर्नमेंट सप्लाई और नॉट फॉर सेल लिखा है। यह सीरप आरलेट लैब्स प्राइवेट लिमिटेड मुजफ्फरनगर कंपनी के बनाए हुए हैं। इसे गर्भवती महिलाओं व बच्चों में खून की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है लेकिन विभाग के ही किसी कर्मचारी ने इनका वितरण न करके उन्हें फेंक दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें