फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार मोर पंख के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 06 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं डीएफओ ने   भ्‍ाी वन्य जीव के शरीर के किसी हिस्‍से के व्यापार को वन्य जीव अधिनियम का उल्लंघ्‍ान बताया है। 
विज्ञापन

मंगलवार की शाम चार बजे करीब पुलिस ने बड़ा मैदान के निकट मोर पंखों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया और थाने ले आई।

पूछताछ में युवकों ने अपने नाम बादाम सिंह पुत्र टेढ़ा निवासी गिहार बस्ती निकट रेलवे लाइन बहजोई तथा छत्रपाल पुत्र बनवारी लाल निवासी गुमथल थाना बनियाठेर बताए। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने 19600 मोर पंख बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीन सोलंकी ने बताया कि बरामद किए गए मोर पंख का बाजार भाव करीब साठ हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर के छोटे-बड़े पंख बरामद होने पर आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भ्‍ाी अभियान चलाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई          की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें