फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानपुर में प्रधानपति ने प्रधानाचार्य को पीटा

Thu, 06 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने रजपुरा थाना पुलिस को तहरीर दी है। वहीं प्रधानपति ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन

रजपुरा विकास क्षेत्र के जहानपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जगवीर सिंह ने प्रधान पति सुमेर सिंह पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर में उन्होंने बताया कि प्रधानपति सुम्मेर सिंह ने गांव के तीन-चार लोगों को एमडीएम चेक कटवाने के लिए भेजा तो उन्होंने चेक काटने से मना कर दिया। इस पर प्रधानपति स्कूल पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए चेक काटने को दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध किया तो प्रधानपति ने उनकी पिटाई कर दी। प्रधानाचार्य ने थाने जाकर प्रधानपति के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


रजपुरा थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्रधानपति सुमेर सिंह ने बताया कि वह गांव में ही नहीं थे, प्रधानाचार्य के सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें