फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर गरजीं कार्यकत्रियां

Sun, 07 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए  जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन



शनिवार को कलेक्ट्रेट पर सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि जिले की 42 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का रोका गया मानदेय जल्द ही दिया जाए। संगीता गुप्ता का 14 माह का मानदेय दिया जाए। पुष्टाहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुष्टाहार योजना को प्राइवेट कंपनियों को न सौंपा जाए।


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का शोषण बंद किया जाए तथा सरकारी कर्मचारी की भांति वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएं। प्रदेश महासचिव शशिबाला ने बताया कि 15 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर संयुक्त रैली की जाएगी। इसमें देश भर से कार्यकत्रियां शामिल होंगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मंडल अध्यक्ष सोमवती शर्मा, अचला शर्मा, आशा देवी, संगीता गुप्ता, रेखा सिंह व विनीता शर्मा समेत खासी संख्या में कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें