फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में शादी के बाद निकाह, शौहर गिरफ्तार

Wed, 28 Nov 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
आरोपी सावेद उर्फ हैप्पी मोर्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संभल। पहचान छुपा कर दिल्ली की छात्रा को फंसाने और फिर विवाह रचाने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की ओर से पति समेत सात ससुरालियों को नामजद किया गया है। इन पर बंधक बनाने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।       

विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता निवासी सादेब उर्फ हैप्पी मौर्या पर आरोप है कि उसने धर्म और नाम बदलकर दिल्ली निवासी दूसरे समुदाय की युवती को फंसाया। इसके बाद शिव मदिर में पहले शादी की फिर युवती का धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह किया। यह मामला छात्रा के हंगामे के बाद सोमवार की शाम पुलिस के संज्ञान में आया था। पुलिस ने देर रात छात्रा की ओर से सादेब समेत सात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद मंगलवार पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस की जांच में चौंकाने वाले कुछ तथ्य प्रकाश में आ रहे हैं। लड़की की डायरी पुलिस ने बरामद की है। इसमें इस बात का भी जिक्र है कि उसका प्रेमी दूसरे समुदाय का है पर यह बात दीगर है कि लड़की ने अपनी एफआईआर में इस तथ्य का उल्लेख नहीं किया बल्कि कहा है कि धोखा देकर यानी धर्म और जाति छुपाकर उसने शादी की थी। कई तथ्य ऐसे हैं जो एफआईआर और लड़की के बयानों तथा उपलब्ध साक्ष्यों को लेकर विरोधाभास हैं। पुलिस अब साक्ष्यों, बयानों और हालात को सामने रखकर विवेचना करेगी तब हकीकत सामने आएगी। इसमें लड़की की प्रेम कहानी को बयां करने वाली डायरी भी पढ़ी जाएगी। इसके आधार पर विवेचक अपनी रिपोर्ट दर्ज करेंगे। हयातनगर के थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि घटना की एफआईआर में पति समेत कुल साथ लोग नामजद हैं। इसमें बंधक बनाकर मारपीट करने और धर्म परिवर्तन का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें