फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे और कैंटर चालक में झगड़े के बाद मारपीट और हंगामा

Mon, 10 Sep 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल के बेटे जयेश सिंघल और कैंटर चालक के बीच रविवार को रात्रि दस बजे के करीब विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें मारपीट के बाद हंगामे का माहौल बन गया। घटना संभल-बहजोई मार्ग पर चौधरी सराय के निकट हुई।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल के बेटे जयेश सिंघल सरायतरीन में अपने दोस्त के यहां से बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। स्कूटी पर उनके साथ उनका दोस्त रचित था। दूसरी बाइक सार्थक और एक युवक और था। जयेश की स्कूटी चौधरी सराय के नजदीक पहुंची। एक कैंटर उनके करीब से तेज रफ्तार के साथ गुजरा। स्कूटी पर सवार जयेश ने बताया कि यदि वह सतर्क न होते तो हादसा हो जाता। उनके दोस्त ने आगे बढ़कर कैंटर चालक को रुकने का इशारा देकर आपत्ति की तो वह गलती मानने की बजाए भिड़ने लगा। इसी में विवाद हो गया। उनके व उनके  दोस्तों के साथ मारपीट की गई है, जिसमें उसके समेत चारों दोस्तों को भी चोट आई है। दूसरी ओर कैंटर चालक सर्वेश ने कैंटर मालिक सतीश को फोन कर दिया। वह भी पहुंच गए। मौके पर भीड़ लग गई और हंगामे के साथ मारपीट होने लगी। जहां पर यह घटना हुई है वहां एक होटल था। होटल से खाना लेने के लिए सरायतरीन निवासी हाजी मोहम्मद अली पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद बाद और बढ़ गई क्योंकि आसपास के लोग एकत्र हो गए। संयोग से उसी वक्त भाजपा जिलाध्यक्ष बबराला से लौट रहे थे। उन्होंने भीड़ देखकर गाड़ी रोकी और अपने बेटे जयेश को लेकर घर चले गए। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची। कैंटर चालक और उसके मालिक को लेकर कोतवाली आई। क्योंकि मालिक सर्वेश का सिर फट गया। चोट कैंटर चालक को भी है। कोतवाली पुलिस से सर्वेश ने कार्रवाई की मांग की तभी जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल भी पहुंच गए। उन्होंने दूसरे पक्ष से वार्ता और प्रकरण को आपसी समझदारी से निबटाने पर जोर दिया। दूसरी ओर सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि निर्दोष लोगों को सत्ता की धमक में पीटा गया है। अगर सोमवार को सुबह 11 बजे तक कार्रवाई न की गई तो वह आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष का कहना था कि जिस मोहम्मद अली को पीटा गया है वह उनके लिए खाना लेने को होटल गया था। घटना दो राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों से जुड़ी होने की वजह से देर रात पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद पहुंच गए। वहीं उन्होंने गुन्नौर और चंदौसी के सीओ को भी बुला लिया। देर रात तक घंटा स्थल एसपी समेत अन्य आला आधिकारी डटे रहे। 

मामूली बात पर मारपीट और झगड़े की बात सामने आई है। मैंने कह दिया है कि जो भी तहरीर आए उस पर रिपोर्ट  दर्ज कर ली जाए। मैंने खुद भी घटना स्थल का निरीक्षण कर हकीकत की जानकारी की है। यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें