फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को खतरा बताकर महिला से ठगे डेढ़ लाख

Sat, 13 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुरगंगू निवासी राजवीर की पत्नी कमलेश के घर पर एक अगस्त को असमोली थाना क्षेत्र के मछरिया गांव निवासी एक तांत्रिक आया था। उसने कमलेश को परिवार पर संकट का दौर बता कर अपने झांसे में लिया। इसके बाद तात्रिक क्रियाएं शुरू कीं।
विज्ञापन


पतीली में आटे का पुतला बनाकर रखा। अगले दिन महिला के परिवार को ब्रजघाट ले जाकर पूजा-अर्चना शुरू कराई। यहीं पर तांत्रिक का दूसरा साथी भी आया और महिला से बंद पतीली को खुलवाया महिला को उसमें कुछ मांस के टुकड़े मिले। दोनों तात्रिकों ने महिला से कहा कि उसका बेटा संकट में है।

उसको बचाना चाहती हो तो डेढ़ लाख रुपये लाकर दे दो। उस समय उसका बेटा घर पर था। इससे सहमी महिला ने तांत्रिकों को रुपये दिए। अब महिला ने तांत्रिकों के खिलाफ असमोली थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन



व्यापारी से ठगी की कोशिश, दो पकड़े
चंदौसी। व्यापारी से ठगी की कोशिश करते दो लोगों को पकड़कर दुकानदारों ने पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसके तीन साथी भाग गए। जारई गेट निवासी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के जिला सचिव जावेद पुत्र अलाउद्दीन की पॉवर हाउस स्थित अपनी दुकान पर गल्ले की खरीद-फरोख्त करता है। जावेद ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पांच व्यक्ति उसकी दुकान पर आए और चावल बेचने की बात कही।

बताया कि उक्त लोगों ने चावल का नमूना दिखाया। इस पर 6500 रुपये क्विंटल के हिसाब से पांच क्विंटल का सौदा हो गया। 25-25 किलोग्राम के दो बोरे गाड़ी से उतारे गए। इसके बाद परखी लगाते ही बेकार चावल देखा तो दुकानदार ने दो ठगों को पकड़ लिया। मौका पाकर तीन ठग मय गाड़ी के भाग गए। बाद में व्यापारियों ने इन्हें भी पकड़ लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें