पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का फ्लेक्सी फाड़ने पर उनके समर्थक भड़क उठे। देर रात नखासा चौराहे पर जमा हो गए। गुस्साए लोग नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करके कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आरोप था कि बर्क के सियासी विरोधियों ने जानबूझ कर उनकी फ्लेक्सी फाड़ी है।
उधर पुलिस बर्क के समर्थकों को शांत करने में जुटी हुई थी। खबर लिखे जाने तक बर्क के समर्थक सड़क पर जुटे थे।