फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण देने के आश्वासन पर जाट समाज में खुशी

Tue, 23 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा महिला प्रकोष्ठ की सोमवार को मयूर विहार में हुई बैठक में हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार की ओर से आरक्षण देने के आश्वासन पर हर्ष जताया। उम्मीद जताई कि सरकारें अपना किया हुआ वादा जल्द पूरा करेंगी। वहीं इसमें जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन



प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव नूतन चौधरी ने कहा कि आंदोलन के बाद हरियाणा और केंद्र सरकार ने आरक्षण दिए जाने का आश्वासन दिया है। हरियाणा और केंद्र सरकार अब जल्द अपने किए वादे को पूरा करें। जाट समाज में आरक्षण की लड़ाई में सफलता मिलने से गदगद है।


प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बलवीर सिंह ने कहा जाट आरक्षण दिए जाने के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया है। अब आश्वासन के अनुसार सरकारें जल्द जाट समाज को पिछड़े वर्ग में शामिल करे। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को एक करोड़ रुपये और घायलों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन



नीरज सिंह, चौधरी शिव सिंह, चौधरी दमन सिंह, चौधरी सूरज पाल सिंह, प्रदीप सिंह, प्रशांत चौधरी, राजीव सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन चौधरी, कुंती तेवतिया, कुसुम सिंह, प्रियदर्शनी सिंह, रजनी चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें