अवशेष देखकर गुस्साए ग्रामीणों ने भाजपाइयों के साथ बिलारी की स्योडारा पुलिस चौकी पर प्रर्दशन कर नाराजगी जताई। स्योडारा पुलिस चौकी में तीन नामजद ग्रामीणों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम विचौला ढूंगी में सोमवार की रात पशु तस्करों ने एक बार फिर खलिहान में चार आवारा गोवंशीय पशुओं की हत्या किया और उनका मांस भरकर ले गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।
इसके बाद आसपास गांव के तमाम ग्रामीण घटना स्थल पर आ गए। इस बार ग्रामीणों ने बिलारी की स्योडारा चौकी पुलिस पर सांठगाठ का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता सुरेश सैनी की अगुवाई में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसमें राजेंद्र यादव, शंकर सिंह यादव, लवली यादव, बबलू यादव के साथ कई ग्रामीण शामिल रहे। पुलिस ने तीन नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूर्व में हुई गोवंशीय पशु हत्या की घटनाएं
a 05 अगस्त-2015 को सराय ज्वालापुरी के जंगल में 10 से 15 गायों का वध a 25 जनवरी-2016 को ग्राम मुडिय़ा खेड़ा में नीलगाय का वध a 23 मई-2016 को ग्राम फैजुल्लापुर में नीलगाय का वध a 10 जून-2016 को ग्राम रतनपुर के जंगल से सांड का वध a 25 जून-2016 को ग्राम रतनपुर के जंगल से दो गाय का वध a 22 जुलाई-2016 को ग्राम सराय के ज्वालापुरी जंगल से दो गाय का वध a 01 व 02 अगस्त-2016 को इसी गांव के जंगल से दो व चार गाय का वध