सहज फुटबाल चैलेंज कप के तत्वावधान में शनिवार को सेमीफाइनल में मेरठ ने अलीगढ़ और बिजनौर ने चंदौसी को परास्त कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मैच में अरविंद और दूसरे मैच में रजत को मैन आफ द मैच दिया गया। रविवार को मेरठ और बिजनौर के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
सहज फुटबाल क्लब चंदौसी के तत्वावधान में पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, हाजी ताहिर, कुलदीप वार्ष्णेय, सुशील लच्छी, अभिषेक शर्मा ने फुटबाल मैच का शुभारंभ किया। पहला मैच मेरठ और अलीगढ़ के बीच खेला गया। मेरठ ने पेनाल्टी शूट के जरिए मैच जीता। अरविंद को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन आफ दी मैच के लिए चुना गया।
दूसरा मैच चंदौसी और बिजनौर के बीच हुआ। रोमांचक मैच में बिजनौर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर चंदौसी को हरा दिया। मैच कमिश्नर अनंत शर्मा, रेफरी मुकीम अब्बासी, सुखविंदर सिंह, अनिल कपूर, डा. टीएस पाल, लाइन मैन के रूप में भोला चौधरी और पंकज गुप्ता ने जिम्मेदारी निभाई।
राष्ट्रीय कोच केके गौतम, अनंत शर्मा, राजेश कुमार, कुश रावत, माधव मिश्र, रतन वार्ष्णेय, आयुष शंखधार, गब्बर यादव, पुनीत शर्मा, कुलदीप वार्ष्णेय, अनंत शर्मा, भुवनेश वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, विनीत कुमार, डा. उत्तरा शर्मा, डा. दिशांत गुप्ता मौजूद रहे।