फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पत्रकार बता रहे युवकों से कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई

Thu, 16 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के असमोली थाना क्षेत्र में खुद को पत्रकार बता रहे दो युवकों को उस वक्त लेने के देने पड़ गए जब वह रुस्तमपुर नियावली गांव में कोटेदार की दुकान पर पहुंच गए। दोनों से कान पकड़कर उठा बैठक लगवाई गई है, लेकिन किसी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। आरोप है कि कोटेदार के पति ने दोनों  युवकों को उस वक्त उठक-बैठक लगवाई जब वह कोटेदार पर गड़बड़ी करने का आरोप  लगाने के बाद रुपये देने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

  
गांव में महिला कोटेदार और उसके पति अपनी दुकान पर मौजूद थे। आरोप है कि यहां पहुंचे दोनों युवकों ने कोटेदार पर दबाव बनाया। उसकी चेकिंग करने के लिए कहा। इस दौरान उनमें जमकर नोकझोंक भी हुआ। बाद में मौके पर भीड़ लग गई। कोटेदार और भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने के लिए कहा। अन्यथा की स्थिति में मामला पुलिस तक पहुंचाने की बात कही।

इस पर दोनों युवक कोटेदार के सामने ही उठक-बैठक लगाने लगे। इसके बाद वे वहां से चले गए। युवकों पर कोटेदार से रुपये मांगने का आरोप है। इस संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक उठक-बैठक लगा रहे हैं। एक के हाथ में इलेक्ट्रानिक मीडिया की आईडी है और दूसरे के हाथ में एक रजिस्टर है। युवकों का नाम और पता साफ नहीं हो सका है। न ही किसी थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमोली के थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव का कहना है कि अभी कोटेदार की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं, युवकों ने भी कोई तहरीर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें