फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा-तैयार माल के 84 बोरे सील 

Wed, 17 Aug 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फर्म शिवानी ट्रेडर्स की संचालक संध्या पत्नी राजीव गुप्ता की शिकायत थी कि उनके पास रिंगो नाम से खाद्य उत्पाद काट्रेड मार्क पंजीकृत है। बहजोई की ही दो फैक्ट्रियां उनके ट्रेड मार्क के नाम और डिजाइन की नकल कर खाद्य उत्पाद बाजार में उतार रही हैं। पुलिस के साथ की गई कार्रवाई में टीम ने दोनों फैक्ट्रियों से कच्चे और तैयार माल के कुल 84 बोरे सील कर सुपुर्दगी में दिए। इससे नगर में हड़कंप मचा रहा। 


दिल्ली के जिला पटियाला हाउस कोर्ट में नगर की फर्म शिवानी ट्रेडर्स की संचालक संध्या पत्नी राजीव गुप्ता निवासी नारायन टोला ने वाद दायर किया था। इस पर मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जिला पटियाला हाउस कोर्ट की ओर से कार्रवाई के नियुक्त किए गए दो लोकल कमिश्नर टीम के साथ बहजोई थाना पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों लोकल कमिश्नर टीम के साथ पुलिस बल लेकर करीब दोपहर पौन बजे नगर की दो फैक्ट्रियों चंदौसी रोड स्थित साक्षी फूड्स व बबराला रोड स्थित गुप्ता एंड संस में पहुंचकर अचानक छापेमारी शुरू कर दी। साक्षी फूड्स फैक्ट्री में छापेमारी को पहुंचे लोकल कमिश्नर रामनिवास ने सबसे पहले खाद्य उत्पाद के बोरों से भरा एक टैंपो पकड़ लिया और जांच-पड़ताल की। इसके बाद पूरी फैक्ट्री में कच्चा माल, पैकिंग रेपर व अन्य मशीनरी चेक की। इसके बाद कच्चा व तैयार माल के 50  बोरे सील किए।
विज्ञापन



 वहीं दूसरी ओर, गुप्ता एंड संस फैक्ट्री में लोकल कमिश्नर संजय सिंह ने जांच-पड़ताल के बाद कच्चा व तैयार माल के 34 बोरे सील किए गए। लोकल कमिश्नर रामनिवास व संजय सिंह ने बताया कि कच्चा व तैयार माल के बोरे सील कर फैक्ट्रियों के संचालकों की सुपुर्दगी में दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें