फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा-2

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। क्षेत्र के कैथल गांव में भाई के साथ खेलते समय ठोकर लगकर गिरे मासूम की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लाए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव कैथल निवासी धर्मेंद्र यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र दिव्यांशु शनिवार की शाम करीब चार बजे अपने भाई वंश यादव के साथ दरवाजे के सामने ही खेल रहा था। बताते हैंकि खेलते समय अचानक दिव्यांशु को ठोकर लग गई, वह सिर के बल गिर गया। इसी दौरान सिर में शायद कोई गंभीर चोट लग गई। गिरते ही वह चीखा लेकिन चंद सेकेंड के बाद शांत हो गया। उसकी मां माया दौड़ी। परिजन उसे उठाकर तत्काल ही निजी चिकित्सालय ले गए लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें