फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के समक्ष उठा पेंशन के नाम पर वसूली का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संघ कार्यालय पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री से लोगों ने विधवा पेंशन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत की। जिसके बाद प्रभारी मंत्री ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नगर के आरएसएस कार्यालय पर पहुंचे प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख से लोगों ने विधवा पेंशन के आवेदन पर चालीस से पचास रुपये वसूलने की शिकायत की। जिसमें नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी वसूली के आरोप लगे।
शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों पर भी लोगों की शिकायत दरकिनार करने का आरोप लगाया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से गोपनीय वार्ता करते हुए बाद में मीडिया से वार्ता की और पेंशन में वसूली के मामले में जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि दोषी पार्टी से जुड़े होंगे तो भी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें