बबराला। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन छात्राओं ने गांव के ही तीन किशोरों पर रास्ते में छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए स्कूल छोड़ने की धमकी दी है जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। तीनों छात्राओं के द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि जब भी स्कूल से आती और जाती हैं तो रास्ते में उनकी ही गांव के तीन किशोर उनसे अश्लील हरकतें कर छेड़खानी करते हैं। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी में की तो पुलिस ने छात्राओं के भाई को ही पुलिस ने बैठा लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मामला एक गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट का है। छेड़खानी के आरोप की पुलिस जांच कर रही है।