संभल। पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात को विवाहिता ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख पुकार होने पर पति बचाने के लिए दौड़ा। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आनन फानन में निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे जहां भर्ती कर लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि दो बजे करीब पति से विवाद होने के बाद केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे पति ने शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए।
आस पड़ोसियों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। आनन फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां भर्ती कर लिया गया है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि युवती सो रही थी। अचानक केरोसिन से भरी डिबिया गिर गई, जिससे बिस्तर में आग लग गई और उसकी चपेट में आकर झुलस गई। वहीं दूसरी ओर मोहल्ले में चर्चा पति पत्नी में विवाद की बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका उपचार अभी चल रहा है।