फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जानी थी बरात, फांसी लगाकर लगा लिया मौत को गले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की शादी के चलते परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। आज जिस युवक ने सिर पर सेहरा सजना था उसने नापसंद की शादी के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसकी मौत सामाजिक प्रतिष्ठा बताकर बिना पसंद वाले रिश्ते को अंजाम देने पर एक सबक है। जिसकी परिजनों में कोहराम मचा है और घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजनों ने युवक के बिना पसंद शादी का रिश्ता पक्का कर लिया। युवक के मना करने के बाद भी परिजन नहीं माने और सामाजिक रसूख के साथ खिलावाड़ न करने की बात कहते हुए युवक पर शादी करने का दबाव बना लिया। जिससे युवक मानसिक तनाव में आ गया। उधर परिजनों ने शादी का मुहुर्त निकलवाकर तीन मार्च को बरात ले जाने की तैयारी कर ली। दोनों पक्षों की ओर खुशियों के साथ शादी की तैयारियां भी होने लगी। घर में दर्जनों रिश्तेदार मेहमान भी पहुंच गए। लेकिन नपंसद की शादी से नखुश युवक ने घर की खुशियां अचानक मातम में बदल दी और शनिवार को घर के कमरे में फांसी लगातार मौत हो गले लगा लिया। परिजनों ने जैसे ही उसका शव लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए और उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद लड़की पक्ष को भी दुखद सूचना दे दी गई। जिसके बाद मेहंदी लगाकर बैठी दुल्हन पर गमों का पहाड़ टूट गया। बहरहाल बरात जाने के एक दिन पूर्व ही दूल्हे की मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सवाल यह उठता है कि सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लगाकर अक्सर बिना पसंद के रिश्तों में गांठ लगाने वाले समाज के ठेकेदार कब तक जिंगदी में जहर खोलते रहेंगे। ग्रामीण इलाके में जागरूकता का अभाव और सामाजिक प्रतिष्ठा युवक और युवतियों की पसंद की शादी में लगातार रोड़ा बनती हैं। गवां चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें