बबराला/रजपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उनकी किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। जिसका एक सप्ताह से कहीं कोई पता नहीं लग पा रहा है। रजपुरा पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर में पशुओं को चारा डालने गई थी। लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी। देर शाम तक देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसे सगे-संबंधियों और कई जगह पर तलाश। लेकिन सुराग नहीं लगा। अगले दिन गांव के ही एक युवक ने बताया कि उसे गांव का एक युवक अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गया है। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत है। किशोरी भी आ गई है। जिसे मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए भेजा जा रहा है।