फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/बबराला। तमाम सरकारी योजना के नाम पर किसानों से अवैध वसूली के मामले किसी से छुपी नहीं है। सरकार की कर्ज माफी योजना हो या फिर किसानों को आर्थिक सहायता करने की अलग अलग योजना, लेखपालों पर वसूली के आरोप लगते रहे हैं। अब गुन्नौर तहसील के एक चकबंदी लेखपाल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह किसान से घूस लेता दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि लेखपाल किसान सम्मान निधि योजना में लाभ दिलाने के लिए अवैध वसूली कर रहे हैं। चकबंदी विभाग की ओर से पूरे मामले में जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गुन्नौर तहसील के चकबंदी विभाग में तैनात एक लेखपाल एक किसान से रुपये लेकर अपनी जेब में रखते दिख रहा हैं। इस वीडियो से विभाग की सोशल मीडिया पर खूब किरकिरी हो रही है।
साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजना में लेखपालों की ओर से की जा रही वसूली के चर्चे भी सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं। जिसमें लेखपाल अपात्र होने के बाद भी किसानों को योजना के लिए पात्र करने का दावा करते हैं।
विज्ञापन

एक गांव के किसानों ने दावा किया है कि सरकार की किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए लेखपाल की ओर से अपने निजी कार्यालय पर वसूली की जा रही है। जिसे एक मोबाइल के जरिए कैद किया गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो जिस लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है उसे 2 दिन पूर्व भी उसके अधिकारियों की ओर से गांव में जाकर चेतावनी दी गई थी और ग्रामीणों को जागरूक होने के लिए कहा गया था। विभाग के कुछ अधिकारी वीडियो में अपनी ही तहसील के लेखपाल के होने की पुष्टि कर रहे हैं।
----------------------
वीडियो में लेखपाल किससे घूस ले रहा है। पूरा मामला क्या है ? जांच के बाद पता चलेगा। अगर लेखपाल दोषी मिला तो ठोस कार्रवाई की जाएगी। - विजय शंकर सिंह, चकबंदी अधिकारी गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें