फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस दौड़ी। मौके पर पहुंचकर की गई जांच-पड़ताल में सामने आया कि मामला आपसी विवाद और मारपीट का है। दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर मामला शांत कराया गया। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव मझोला में कुछ लोगों में आपस में मारपीट हो गई है। फायरिंग भी हुई है। सूचना मिलने पर दरोगा ओमप्रकाश मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की।
दरोगा के मुताबिक मामला बरात में डांस करने को लेकर हुए आपसी विवाद का निकला। गालीगलौज के साथ हाथापाई की गई थी। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत करते हुए मामला शांत कराया गया। साथ ही भविष्य में न लड़ने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें