फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता महिला का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला, हत्या का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दो दिन से लापता महिला का शव मक्का के खेत में मिला है। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के आसपास हालात देेखे और परिजनों से जानकारी जुटाई। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आठ बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव रजाकपुर निवासी महिला लौंगश्री (55) पत्नी दलसिंह का शव गांव के बाहरी छोर पर स्थित मक्का के खेत में पड़ा मिला। लौंग श्री गुरुवार को अचानक लापता हो गई थी। शुक्रवार को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद खोजबीन करना शुरू कर दिया। महिला के बड़े बेटे रतिभान ने बताया कि उनकी मां गांव में ही परचून की दुकान चलाती हैं।
गुरुवार अचानक वह कहीं चलीं गईं। शाम को मजदूरी कर वह घर लौटे तो मां नहीं थी। रतिभान ने बताया कि उन्हें एक पड़ोसी से जानकारी मिली थी कि उनकी मां किसी व्यक्ति को दवाई दिलाने के लिए बिलारी के गांव बीरमपुर सनाई गई हैं। लेकिन किसके साथ गईं हैं यह साफ नहीं हुआ। जब बीरमपुर सनाई गांव में फोन से संपर्क किया तो उनके जाने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद सभी रिश्तेदारियों में जानकारी की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसी बीच शनिवार को गांव के जंगल में मक्का के खेत में शव पड़ा मिला। मौके पर एक दराती जैसा हथियार पड़ा था। इससे लगता है कि किसी ने उनकी मां की हत्या कर सुबूत नष्ट करने का प्रयास करते हुए चेहरे को जलाया है। जिससे चेहरा काला हो गया। शरीर में छाले पड़ गए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का अंदेशा व्यक्त करते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें