धनारी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक से 38 हजार लूटे
धनारी/संभल।
बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रहे एक युवक को बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया। लूट के शिकार पीड़ित युवक ने इसकी सूचना नजदीकी चौकी में दी जिसके बाद में थाने भेजा गया। पुलिस ने वारदात का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद के नेकराम पुत्र केशो सिंह शुक्रवार को अपने गांव से कस्बा बबराला में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपए निकालने आया था। बैंक से अढ़तीस हजार रूपए निकालने के बाद वह निजी बस से बहजोई थाना क्षेत्र के पाठकपुर बस स्टैंड पर उतरा। और इसके बाद गांव के लिए खजरा-छपरा के रोड पर जाने हेतु टेंपो में सवार हो गया। जहां धनारी थाना क्षेत्र के गांव आरामपुर के पोखर पर उतरकर पैदल गांव जा रहा था। तभी एक बाइक पर दो अज्ञात बदमाश आए और उसके हाथ से थैला छीन कर भाग गए। युवक काफी देर तक चीखा व चिल्लाना लेकिन वहां कोई मदद करने वाला नहीं था। इसके बाद वह पुन: पाठकपुर पुलिस चौकी आया पाठकपुर पुलिस ने थाना धनारी का मामला बता कर उन्हें टरका दिया। इसके बाद थाना धनारी आकर मामले की तहरीर दी थाना अध्यक्ष ने पूरी बारात में मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।