फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबराला में भारत बंद के समर्थन में दलित समाज ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। पूर्व नियोजित भारत बंद कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों ने कस्बा बबराला में प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। राष्ट्रपति के नाम एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन

कस्बा गुन्नौर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जन कल्याण संगठन के लोगों ने भारत बंद का सर्मथन करते हुए रैली निकाली। जगह जगह नुक्कड़ सभाएं करते हुए कहा कि एससी एसटी एक्ट में तत्काल गिरफ्तार पर रोक का आदेश वापस होना चाहिए। वरना देश के दलित कमजोर लोगों पर अत्याचार अधिक बढ़ जाएंगे। एससी एसटी अधिनियम 1989 की तरह ही लागू किये जाने की मांग की गई। उसके बाद राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम के नहीं होने पर तहसीलदार संजय कुमार कुशवाह को दिया। इस समय डा. मुकेश चंद्रा, मेहंद्र सिंह, सुनील कुमार, मोती लाल, आशाराम, उर्मिला सागर, अनेकपाल, राजपाल सिंह, हरीश कुमार, रामबहादुर, बबलू, गजराम सिंह, राकेश कुमार, शेख अनीस अहमद, रघुवीर सिंह, अंशू, मुकेश, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं कस्बा बबराला में अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के साथ ही अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ ने कस्बा बबराला में रेली निकालते हुए सैकड़ों की संख्या में गुन्नौर पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम दीपेंद्र यादव को दिया। इस मौके पर लटूरी प्रसाद, चुन्नी लाल, किशोरी लाल, रामौतार सभासद, डा. महेश चंद्र, हरपाल सिंह, श्यौदान सिंह, नानक चंद्र, पूर्व सभासद शोभा आनन्द, माला देवी, डा. बीआर किशोर, देवेंद्र कुमार जौली, सुरेंद्र चौहान, शिवकुमार, दीलिप कुमार भारती, रामबाबू, रामनरायन, राकेश, अजय कुमार, अकाश कुमार, नेमचंद्र भारती, बीएस भारती, गिरेंद्र कुमार, रामौतार, यादराम जाटव, प्रदीप कुमार, भोले सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें